एमसीबी जिले में रीमा यादव ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का थम दमन अध्यक्ष नगर पंचायत रीमा यादव
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर नगर पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस को छोड़ भाजपा का थम दमन अध्यक्ष नगर झगराखाड पंचायत रीमा यादव ने जिले की राजनीति में आज कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है झगराखांड नगर पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष रीमा यादव ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। यह राजनीतिक घटनाक्रम तब हुआ जब रीमा यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की उपस्थिति में विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। रीमा यादव का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव से पहले एक बड़ी टूट और संगठन के लिए गंभीर चुनौती है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस को उसके ही गढ़ में बड़ी सेंध लगाकर अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया है भाजपा नेताओं ने किया स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने रीमा यादव का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि रीमा यादव के आने से पार्टी की ताक़त बढ़ेगी और वे जिले में विकास कार्यों को और गति प्रदान करेंगी। यह प्रवेश स्पष्ट संकेत देता है कि अन्य राजनीतिक दलों के महत्वपूर्ण नेता भी भाजपा की विकासवादी विचारधारा और संगठन की मज़बूती से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं











