मनेंद्रगढ़ जिले भारतीय जनता पार्टी ने नए भवन हुआ उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मंत्रियों की गरिमामय उपस्थिति

मनेंद्रगढ़ जिले भारतीय जनता पार्टी ने नए भवन हुआ उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मंत्रियों की गरिमामय उपस्थिति

 

 

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ भारतीय जनता पार्टी नवीन जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन समारोह आज एफसीआई गोदाम के सामने, चैनपुर मनेंद्रगढ़ में विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, राज्य सरकार के मंत्री रामविचार नेताम व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश मंत्री अखिलेश सोनी, विधायक रेणुका सिंह, भरतपुर-सोनहत विधायक तथा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले सहित भाजपा संगठन के कई वरिष्ठ नेता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ और उत्साह देखते ही बनता था

अपने संबोधन में मंत्री रामविचार नेताम ने भावुकता से भाजपा संगठन की यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि “कोई नहीं सोच सकता था कि इतने बड़े कार्यालय की नींव रखी जाएगी। संगठन ही राजनीति को गति देता है और संगठन के लिए कार्यालय अनिवार्य है। आप सभी की मेहनत और समर्पण से यह 2 एकड़ भूमि उपलब्ध हो सकी है‌ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का उद्बोधन – आज का दिन नव निर्माण का प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और जिलाध्यक्ष चंपा पावले लगातार कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे और हर बार यह कहा गया कि आपके आगमन पर यहां कार्यकर्ताओं में अलग ही स्फूर्ति दिखाई देगी उन्होंने कहा कि “एमसीबी भाजपा के लिए यह नव निर्माण का दिन है। वर्षों से प्रतीक्षित कार्यालय आज आकार ले रहा है। भाजपा जहां भी कार्यालय की नींव रखती है, वहां प्रदेश नेतृत्व उसे समय पर पूर्ण कर कार्यकर्ताओं को समर्पित करता है उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन देश के मानचित्र पर 11 वर्षों से अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है। संख्या में 4, 5, 7 से बढ़ते हुए आज भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं का विशाल परिवार बन गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के सिद्धांत पर कार्य करती है उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण (BLA1-BLA2) अभियान में कार्यकर्ताओं की मेहनत का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने मोहल्लों और गांवों में जाकर पूरी सजगता से काम किया है।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस भव्य आयोजन में भाजपा जिला पदाधिकारी, महापौर राम नरेश राय, आशीष सिंह, द्वारिका जायसवाल, राहुल सिंह, रीत जैन, धर्मेंद्र त्रिपाठी, गणेश ठाकुर सहित बूथ से लेकर शक्ति केंद्रों तक के कार्यकर्ता, विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता तथा पुलिस प्रशासन की टीम सहित विशाल जनसमूह उपस्थित रहा। भाजपा का यह नया जिला कार्यालय आने वाले समय में संगठन की मजबूती, संचालन एवं राजनीतिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे