भाजपा कार्यालय भूमिपूजन में महिला कार्यकर्ताओं से लूट,मनेन्द्रगढ़ में भीड़ का फायदा उठाकर मंगलसूत्र छीना, शिकायत दर्ज
छत्तीसगढ़ एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की दो कार्यकर्ताओं के साथ लूट की घटना हुई है भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने दो महिला कार्यकर्ताओं के सोने के मंगलसूत्र छीन लिए एक अन्य महिला कार्यकर्ता अपना सोने का चेन लूटने से बचाने में सफल रही घटना के बाद बसंती राउत और गायत्री श्रीवास्तव नामक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनेन्द्रगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है भाजपा नेताओं ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है बसंती राउत ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जब वह भोजन लेने जा रही थीं, तभी भीड़ में से किसी ने उनका मंगलसूत्र खींच लिया गायत्री श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि एक अन्य महिला कार्यकर्ता के साथ भी चेन छीनने की कोशिश हुई थी, जिसमें वह अपना सोने का चेन बचाने में कामयाब रही, लेकिन इसी दौरान उनके साथ लूट हो गई यह घटना गुरुवार को मनेन्द्रगढ़ के चैनपुर इलाके में आयोजित भाजपा जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान हुई। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, महामंत्री अखिलेश सोनी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री राम विचार नेताम और विधायक रेणुका सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न थानों से पुलिस बल बुलाया गया था। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद इस तरह की घटना होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं इस घटना पर कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी की है मनेंन्द्रगढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता राजकुमार केशरवानी ने कहा कि भाजपा गरीब आदिवासियों की जमीन लूटकर अपना कार्यालय बना रही है, और आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही लूट की घटना हो गई उन्होंने कहा, “भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं वहीं पीड़ित महिला ने पूरा अपना बात रखी भाजपा जिला अध्यक्ष आपका खोया समान जरूर मिला जायेगा











