स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 दिसंबर को मनाया गया विश्व एड्स दिवस
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया गया जिसमें नर्सिंग कॉलेज के छात्रा छात्रों ने एड्स की जानकारी एवं नुक्कड़ नाटक हुआ साथ ही नाच गाना कर लोगों तक जानकारी पहुंचने की कोशिश की गई वही इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर विधान सभा के विधायक रेणुका सिंह,व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अविनाश खरे ने दो एड्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जिले के ब्लाक क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीण अंचलों तक जानकारी पहुंचने में मदद करेगी वही कार्यक्रम में जिले भर की मितानिन दीदी भी काफी संख्या उपस्थित रही











