मनेंद्रगढ़ सिविल लाईन परिसर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन काफी संख्या पहुंचे हुए कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ सिविल लाईन परिसर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मनेंद्रगढ़ जिले के कई किसानो का रकबा काटकर कम कर दिया गया है जिसे पुनः तत्काल सुधार कराया जाये। आदिमजाति सहकारी समितियों में अध्यक्ष के रूप में आदिवासी को बनाये जाने का प्रावधान निश्चित किया गया है लेकिन अधिकांश समितियों में जो वर्षों से अन्य वर्ग के लोग काबीज है अब उनके स्थान पर उसी परिवार के सदस्यो को बैठा दिया जा रहा है जिसे सुधार किया जाये एम.सी.बी. जिले के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मलकडोल, घटई, नेऊर, कोटाडोल, हरचोका, बिछियाटोला, डाड़हसवाही, चिमटीमार, देवाडाड़, मवई नदी एवं हसदेव नदी से लगातार हजारो के तदाद में हाईवे ट्रको मे रेत लोडिंग कर मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश में भेजा जा रहा है, जिससे जल संकट और पर्यटन का अस्तिव खतरे में है जिसका ध्यान में रखते हुये अवैध रेत उत्खनन्न कार्य को तत्काल रोक लगाई जावे। जिले के सभी अनुभाग में वनाधिकार वा पत्रक फाईल जमा है उस दावा फाईल पर प्रगति लाते हुये वनाधिकार पट्टा जारी किया जावे यह कि परसा केते कोल ब्लॉक में जिले के लगभग आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत में राजस्व की भूमि पर फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणो की पुस्तैनी भूमि को वन विभाग में परिवर्तित कर वृक्षा रोपण करने हेतु हजारो एकड़ में बसे ग्रामीणो को उनके खेत खलिहान तालाब, मकान से वंचित किया जा रहा है जिसे तत्काल रोक लगाई जावे ग्राम पंचायत रतनपुर में बैगा जनजाति के परिवार वालो को एक साजिश के तहत अतिक्रमण के नाम पर जो हटाया गया है ऐसे सभी वन विभाग के अधिकारी एवं कार्मचारी पर तत्काल कार्यवाही की जाये एवं इस पर पूर्ण रूप से जांच भी बैठाई जाये एवं और भी ऐसे परिवार जो बैगा जनजातियों की भूमि पर अतिक्रमण कर बैठे हुये है उन पर भी कार्यवाही की जाये। विगत वर्ष ईमली गोलाई के तिराहे को आदिवासीयों के आवाज को बुलंद करने वाले छत्तीसगढ़ के माटी में पैदा हुये यही पर पढ लिख कर आदिवासीयो के हक अधिकार के लिए लड़ने वाले पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम के नाम पर रखा गया है जिसे वर्तमान सरकार ने किसी अन्य महा पुरूष के नाम पर बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है जिसे तत्काल रोक लगाकर पूर्व में स्थापित किये गये दादा हीरा सिंह मरकाम चौक के नाम पर किया जाये जिले के जिला चिकित्सालय आज सिर्फ रेफर केन्द्र बनता जा रहा है पूर्व में भी जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक, आई.सी.यू. यूनिट, सीटी स्केन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओ के लिए ज्ञापन दिया गया है किन्तु आज दिनांक तक इस पर कोई कार्य नही किया गया आश्चर्य विषय यह है कि हमारे ही जिले एवं विधान सभा से जीतकर गये विधायक आज स्वास्थ्य मन्त्री है किन्तु उसके बाद भी स्वास्थ्य सुविधा बिगड़ी हुई है पूरे जिले मे स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार हो गया है। मनेन्द्रगढ़ में जंगली जानवर विशेष कर भालूओ से लोगो के बीच भय का महोल बना हुआ है, भालूओ को पकड़कर जंगल की ओर तत्काल छोड़ जाये। जिले के अंतर्गत बिना ग्राम सभा किये फर्जी पट्टा बना कर वितरण किया गया है जिसकी शिकायत कई बार किया जा चुका है किन्तु इस पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है ऐसे सभी पट्टा धारक को चिन्हांकित कर उन पर कार्यवाही कि जाये ग्राम पंचायत बोड़ेमुड़ा की सरकारी स्कुल की छात्राओ के साथ एक शिक्षक के द्वारा आपत्तिजनक बाते किया जाना एक विडियो वायरल हो रहा है जिसकी तत्काल जांच कारई जाये एवं दोषी शिक्षक पर पास्को के तहत कार्यवाही कि जाये बिजली बिल हाफ किया जाये. गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी जिला एम.सी.बी. उपरोक्त सभी मांगे व समस्याओ पर निस्पक्ष कार्यवाही हेतु अपेक्षा की है।











