नितिन नबीन बने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष बिहार सरकार मंत्री
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय संगठन में एक बड़ा और निर्णायक फेरबदल करते हुए बिहार के कद्दावर नेता और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री श्री नितिन नबीन को तत्काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति का आदेश भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 14 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया, जिससे केंद्रीय राजनीति में नितिन नबीन की धमाकेदार एंट्री सुनिश्चित हो गई है जेपी नड्डा के रास्ते पर नबीन ? राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज़ नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद, राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि यह नियुक्ति पार्टी की भविष्य की रणनीति का हिस्सा है। सूत्रों के अनुसार, ऐसी संभावना है कि एक माह के भीतर उन्हें पदोन्नत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जा सकता है इस अटकल का आधार वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का सफरनामा है। जेपी नड्डा को भी पूर्ण अध्यक्ष बनाए जाने से पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद उन्होंने शीर्ष पद संभाला। यदि यह पैटर्न दोहराया जाता है, तो नितिन नबीन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के नेताओं में से एक होंगे











