मनेंद्रगढ़ जिले 31 दिसंबर को फिर सजेगा बहरूपियों का मेला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया सहयोग का भरोसा 31 दिसंबर को फिर सजेगा बहरूपियों का मेला

मनेंद्रगढ़ जिले 31 दिसंबर को फिर सजेगा बहरूपियों का मेला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया सहयोग का भरोसा 31 दिसंबर को फिर सजेगा बहरूपियों का मेला

 

छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले मनेंद्रगढ़ जिले की सांस्कृतिक पहचान और वर्षों पुरानी परंपरा बहुरूपिया महोत्सव की गूंज इस वर्ष भी साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को सुनाई देगी इस ऐतिहासिक और लोकप्रिय आयोजन को लेकर नगरवासियों के साथ-साथ कलाकारों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है बहुरूपिया महोत्सव ना केवल स्थानीय संस्कृति को जीवंत करता है बल्कि मनेंद्रगढ़ को प्रदेश और देशभर में एक अलग पहचान भी दिलाता है इसी क्रम में सांस्कृतिक मंच के सदस्यों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंन्द्रगढ़ विधायक श्याम‌ बिहारी जायसवाल से भेंट कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया मंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन के प्रति अपनी गहरी आत्मीयता प्रकट की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया वीडियो संदेश के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनेंद्रगढ़ प्राकृतिक संपदा और समृद्ध संस्कृति का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि बहुरूपिया महोत्सव को देखने के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में दर्शक यहां पहुंचते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अंतिम दिन आयोजित होने वाला यह महोत्सव उत्साह, उल्लास और आनंद का प्रतीक बन चुका है मंत्री जायसवाल ने आयोजक मंडल और नगरवासियों को इस भव्य आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आने वाले नववर्ष की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं इस अवसर पर सांस्कृतिक मंच के सदस्यों ने जानकारी दी कि इस वर्ष बहुरूपिया महोत्सव का समापन समारोह भूपेंद्र क्लब ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा आयोजन को लेकर कलाकारों की टोलियां अभी से अपने-अपने स्वांग और आकर्षक वेशभूषा की तैयारियों में जुट गई हैं। नगर की सड़कों पर बिखरने वाले विविध रंगों, पारंपरिक पात्रों और कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों को देखने के लिए प्रशासन और आयोजक मंडल द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बहुरूपिया महोत्सव एक बार फिर मनेंद्रगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करते हुए नगरवासियों और बाहर से आने वाले दर्शकों को कला, परंपरा और उत्सव के रंगों से सराबोर करेगा।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे