कोयलांचल क्षेत्र व मनेंद्रगढ़ जिले अटल बिहारी वाजपेयी 101 वी जयंती पर अटल परिसर का लोकार्पण भव्य प्रतिमा का उद्घाटन
कोयलांचल क्षेत्र नगरी खोगापानी वार्ड नंबर 02 चौंका में गुरुवार को अटल परिसर का लोकार्पण किया गया. छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से ये कार्यक्रम रखा गया वहीं रायपुर से वर्चुअली CM साय भी जुड़े इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर से वर्चुअली जुड़े दरअसल पूरे प्रदेश के 115 नगरीय निकाय क्षेत्रों में एक साथ अटल परिसर का लोकार्पण किया गया है. यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर आयोजित किया गया जिसके वर्चुअल कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ भी शामिल रहा कोयलांचल क्षेत्र खोंगापानी क्षेत्र में निर्मित अटल परिसर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया इस लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हसदेव मंडल अध्यक्ष बबीता सिंह शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पंचायत खोगापानी की अध्यक्ष लालित रामा यादव कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षदगण, विभिन्न जनप्रतिनिधि, व कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी साथ भाजपा पदाधिकारी वार्ड पार्षद दिलीप सेन,एवं बड़ी संख्या में वार्ड वासी स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे











