छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
मनेंन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल कल मंगलवार को मनेंन्द्रगढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे बघेल यहाँ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से सौजन्य भेंट कर संवेदनाएं प्रकट करेंगे जिला निर्माता का दौरा उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को जिला बनाने का ऐतिहासिक निर्णय भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान लिया था। कोरिया जिले से पृथक कर इस नए जिले की सौगात देने वाले ‘जिला निर्माता’ के आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन और भाजपा सरकार के गठन के बाद इस नवगठित जिले में भूपेश बघेल का यह दूसरा दौरा है, जो राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है










