बाघ से संघर्ष में मादा भालू और भालू शावक की हुई दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश उमरिया जिले में स्थित राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ के मानपुर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत खम्हा बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ-275 एवं 276 में मादा भालू और उसके शावक का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत बाघ से आपसी संघर्ष के कारण होना बताया जा रहा है टाइगर रिजर्व की गश्ती टीम को सबसे पहले जंगल में भालू के शावक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई इसी दौरान घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्ग भी पाए गए डॉग स्क्वायड से कराई गई सर्चिंग के दौरान कुछ दूरी पर मादा भालू का शव भी बरामद हुआ मृत मादा भालू की उम्र लगभग 6 वर्ष तथा शावक की उम्र करीब डेढ़ वर्ष बताई जा रही है वन विभाग की टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया पोस्टमार्टम के दौरान शवों में चोट के निशान पाए गए अधिकारियों की निगरानी मादा भालू और शावक का अंतिम संस्कार किया गया जानकारी के अनुसार दोनों ही स्थानों पर बाघ के पगमार्ग मिले हैं अंदाज़ लगाया जा रहा है कि बाघ और भालू के बीच आपसी संघर्ष का प्रतीत होता है एहतियात के तौर पर मेटल डिटेक्टर से भी जांच कराई गई है पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है











