ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के तत्वावधान में पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों और मजदूरों के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध में एक विशाल रैली एवं आमसभा का आयोजन
छत्तीसगढ़ जनकपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर के तत्वावधान में पूर्व विधायक गुलाब कमरो के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों और मजदूरों के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध में एक विशाल रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया इस दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई तथा किसानों-मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद की गई मनरेगा बचाओ संग्राम में विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मनेंद्रगढ़ रामनरेश पटेल, जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह, कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष रामू सिंह, प्रभात सिंह पीसीसी सदस्य, अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस अमोल सिंह मरावी,जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस उपेंद्र द्विवेदी जनकपुर ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह, कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष रामू सिंह,नवनियुक्त मंडलम अध्यक्ष विनीत सिंह (कुंवारपुर), देवेंद्र सिंह (बहरासी), लालसाय बैगा (देवगढ़), संजीव गुप्ता (जनकपुर), कंशलाल (कोटाडोल), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रकाश मानिकपुरी सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।*











