मनेंद्रगढ़ जिले चिरमिरी क्षेत्र में अंजन हिल्स ओपन माइंस का विरोध काफी संख्या में कलेक्टर पहुंचे ग्रामीण

मनेंद्रगढ़ जिले चिरमिरी क्षेत्र में अंजन हिल्स ओपन माइंस का विरोध काफी संख्या में कलेक्टर पहुंचे ग्रामीण

 

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ जिले चिरमिरी में बंद पड़ी कोयला खदान अंजन हिल्स को दोबारा ओपन माइंस के रूप में शुरू किए जाने की तैयारी का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस परियोजना से जहां 8 गांव सीधे प्रभावित होंगे, वहीं बड़े पैमाने पर जंगल कटाई होने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। इसी को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा चिरमिरी की अंजन हिल्स कोयला खदान को ओपन माइंस के रूप में खोलने की तैयारी से आसपास के गांवों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। आज 8 गांवों से करीब 200 ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और खदान खोलने के फैसले का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि ओपन माइंस शुरू होने से बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होगी, जिससे जंगल में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियां नष्ट हो जाएंगी ग्रामीणों के अनुसार उनकी रोज़ी-रोटी पूरी तरह जंगल पर निर्भर है तेंदू पत्ता, लकड़ी, जड़ी-बूटी और अन्य वनोपज से ही उनका जीवन चलता है ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि खदान खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।“जंगल रहेगा तभी हमारा जीवन रहेगा, अगर जंगल कटेगा तो हम कहां जाएंगे।अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस मांग पर क्या फैसला लेता है।फिलहाल अंजन हिल्स ओपन माइंस को लेकर विरोध लगातार तेज होता नजर आ रहा है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool