छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत सराहनीय
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले मनेंद्रगढ़ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा संचालित 1962 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (MVU) योजना पशुपालकों के लिए अत्यंत सराहनीय और जनहितकारी पहल है इस योजना के माध्यम से एक कॉल पर ही पशु चिकित्सा दल आवश्यकता वाले स्थान पर शीघ्र पहुँचकर उपचार उपलब्ध कराता है आकस्मिक दुर्घटनाओं, गंभीर चोटों तथा आपातकालीन स्थितियों में एमवीयू टीम तुरंत मौके पर पहुँचकर प्राथमिक उपचार, शल्य चिकित्सा एवं पश्चात-ऑपरेशन देखभाल (पोस्ट ऑपरेटिव केयर) सुनिश्चित करती है विकासखंड मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी में यह सेवा पशुपालकों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है वीईओ डॉ. विनीत भारद्वाज के मार्गदर्शन में डॉ. दीपशिखा सिंह, एवीएफओ शशिकांत पांडेय एवं डीसीएम अजय जायसवाल की टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है टीम द्वारा घायल एवं बीमार पशुओं का त्वरित उपचार, दुर्घटना ग्रस्त पशुओं की देखरेख तथा नियमित फॉलो-अप कर उन्हें स्वस्थ किया जाता है 1962 एमवीयू योजना न केवल पशुओं का जीवन बचा रही है, बल्कि पशुपालकों की आजीविका की भी रक्षा कर रही है यह योजना शासन की ग्रामीण विकास एवं पशुधन संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है











