मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चिरमिरी दौरा 59 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 82 का हुआ लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का चिरमिरी दौरा: 59 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 82 का हुआ लोकार्पण

एडिटर इन चीफ अविनाश कुमार

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम रायपुर से चौपर द्वारा उड़ान भरकर पोड़ी ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रतना सिंह ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया हेलीपैड से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम मालवीय नगर, पोड़ी स्थित मंगल भवन के लिए प्रस्थान किए। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात कर संवाद किया। मंगल भवन पहुंचने पर महाराज द्वारा मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 8,824.78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 59 विकास कार्यों का शिलान्यास किया तथा 3,879.85 लाख रुपये की लागत से पूर्ण 82 विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव से शहर तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक रीति से कलश धारण कर महिला कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने महिला कार्यकर्ताओं के अनुशासन, समर्पण और संगठनात्मक भूमिका की सराहना की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि मंच पर पहुंचे, जहां राष्ट्रगान के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत हुई राष्ट्रगान के उपरांत अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का गजमाला पहनाकर सम्मान किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और जनभागीदारी का विशेष माहौल देखने को मिला

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Ai / Market My Stique Ai