कोरिया जिले में आयोजित सरगुजा विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें पूर्व विधायक गुलाब ने भरतपुर विधायक क्षेत्र तेजी विकास बात रखी

कोरिया जिले में आयोजित सरगुजा विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें पूर्व विधायक गुलाब ने भरतपुर विधायक क्षेत्र तेजी विकास बात रखी

 

कोरिया जिले में आयोजित सरगुजा विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पूर्व विधायक गुलाब कमरो क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए बैठक के दौरान पूर्व विधायक कमरो ने कोरिया जिले के जनहित और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की *सड़क निर्माण को लेकर प्रमुख मांग* पूर्व विधायक ने रामगढ़–कोटाडोल (27 किमी) सड़क निर्माण की लंबित टेंडर प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए वर्क ऑर्डर शीघ्र जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग रखी उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के आवागमन, व्यापार एवं ग्रामीण संपर्क के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभागीय अधिकारियों ने इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द कार्य प्रारंभ करने की बात कही इसके साथ ही कमरो ने कठौतिया–जनकपुर (लगभग 100 किमी) सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा  उन्होंने कहा कि इस मार्ग के उन्नयन से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा *जल जीवन मिशन के कार्य पुनः शुरू करने की मांग ्पूर्व विधायक ने ग्राम कछौड समूह में जल जीवन मिशन अंतर्गत बंद एवं रुके हुए कार्यों को तत्काल पुनः प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और कार्यों में विलंब से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अधूरे विद्युतीकरण कार्य पूर्ण करने पर जोर बैठक में ग्राम चंदहा, बंशीपुर, नवाटोला एवं कचोहर में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण करने की मांग भी रखी गई  उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में ग्रामीणों के दैनिक जीवन और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है सर्वांगीण विकास पर दिया जोर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने बैठक में स्पष्ट कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है  उन्होंने प्रशासन से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और तय समय सीमा में पूर्ण कराने की मांग की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक रुख दर्शाया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया क्षेत्र के विकास को लेकर उठी इन मांगों से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि लंबित कार्यों को जल्द गति मिलेगी और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र केल्हारी लोगों में जैसे जैसे जागरूकता बढ़ी कांग्रेस का पतन होता गया, षड्यंत्रों की राजनीति नहीं बल्कि सच की चाह रखते हैं आज के लोग गोविंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool