मनेंद्रगढ़ क्षेत्र कठौतिया धान उपार्जन केंद्र में 900 धान बोरी गायब स्टाक और वास्तविक भंडारण में भारी अंतर
छत्तीसगढ़ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कठौतिया धान उपार्जन केंद्र में धान के स्टॉक में भारी कमी और अनियमितता का गंभीर मामला सामने आया है रिकॉर्ड के अनुसार केंद्र से अभी 360 क्विंटल धान का उठाव होना शेष है, लेकिन मौके पर केवल 150 बोरी धान ही उपलब्ध पाया गया है उपलब्ध धान की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है, जो भंडारण और रख-रखाव की लापरवाही को दर्शाता है गोयल राइस मिल के संचालक संतोष गोयल ने इस विसंगति को देखते हुए जिला कलेक्टर, खाद्य अधिकारी और जिला विपणन अधिकारी से शिकायत की है। समिति प्रबंधक बलराम सिंह द्वारा इस मामले में स्पष्ट जानकारी देने के बजाय टालमटोल भरा जवाब दिया जा रहा है जिससे संदेह और गहरा गया है जानकारी सामने आने के बाद चैनपुर समिति के अध्यक्ष उजितनारायन सिंह भी केंद्र पहुँचे और जानकारी ली उन्होंने कहा कि चूक कहा हुई है इसकी जांच की जाएगी यह मामला अकेले कठौतिया का नहीं है छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों जैसे कवर्धा, जशपुर और सरगुजा में भी हाल ही में भौतिक सत्यापन के दौरान करोड़ों रुपये के धान गायब होने के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने कई अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों पर FIR दर्ज कर उन्हें निलंबित किया है











