वन मंडलाधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में वन विभाग वाहन चालक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रांतीय सम्मेलन एवं स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
एडिटर इन चीफ अविनाश कुमार
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले मनेंद्रगढ़ क्षेत्र जिला मुख्यालय मनेंन्द्रगढ़ स्थित वन मंडलाधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में वन विभाग वाहन चालक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रांतीय सम्मेलन एवं स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में ऊर्जा, उत्साह और संगठनात्मक एकता की शानदार झलक देखने को मिली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनेन्द्रगढ़ वन मंडलाधिकारी चंद्रकुमार अग्रवाल रहे उनके साथ मंच पर संघ के प्रदेश संरक्षक एस.डी. बडागईयां एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर विधिवत की गई अपने संबोधन में मुख्य अतिथि चंद्रकुमार अग्रवाल ने कहा कि वन विभाग की कार्यप्रणाली में वाहन चालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुर्गम क्षेत्रों में वन संपदा की सुरक्षा, गश्ती और विभागीय गतिविधियों के सफल संचालन में चालक कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने संघ की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि विभाग सदैव कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील रहेगा इस अवसर पर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन की उपलब्धियों, भविष्य की योजनाओं और कर्मचारियों के अधिकारों व कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला सम्मेलन में जिले सहित अन्य जिलों से लगभग 200 पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती का परिचय दिया कार्यक्रम के दौरान मंचस्थ अतिथियों द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया गया तथा संघ के मान्यता प्राप्त पत्र का विधिवत विमोचन भी किया गया इस अवसर पर पूरे सभाकक्ष में उत्साह और गर्व का वातावरण बना रहा प्रांतीय सम्मेलन ने न केवल संगठन की एकजुटता को मजबूत किया, बल्कि कर्मचारियों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार भी किया स्थापना दिवस के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि संगठन की शक्ति, समर्पण और अनुशासन से ही कर्मचारी वर्ग अपने अधिकारों एवं दायित्वों का संतुलन बनाए रखते हुए विभागीय कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता











