नेशनल लोक अदालत दिनांक 14 दिसम्बर, 2024 हेतु, प्रचार-प्रसार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा दिखाई गई हरी झण्डी

नेशनल लोक अदालत दिनांक 14 दिसम्बर, 2024 हेतु, प्रचार-प्रसार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा दिखाई गई हरी झण्डी

जिला ब्यूरो नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट अनूपपुर

अनूपपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14 दिसम्बर, 2024 को जिला मुख्यालय अनूपपुर एवं तहसील सिविल न्यायालय कोतमा व राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिये एवं अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर किये जाने हेतु माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान् पी0सी0 गुप्ता के द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। प्रचार वाहन को रवाना करने के दौरान श्री नरेन्द्र पटेल द्वितीय जिला न्यायाधीश/संयोजक नेशनल लोक अदालत, श्रीमती मोनिका आध्या सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर, श्री पंकज जायसवाल प्रथम जिला न्यायाधीश, श्रीमती चैनवती ताराम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री अंजली शाह न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री सृष्टि साहू, न्यायिक मजिस्टेªट, श्री दिलावर सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री राम कुमार राठौर सचिव जिला अधिवक्ता संघ अनूपपुर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल से श्री संतदास नापित चीफ, श्री शाबिर अली डिप्टी चीफ, श्री रामकृष्ण सोनी डिप्टी चीफ व असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल श्री विकास शुक्ला, श्रीमती शोभा पटेल, श्री आयुष सोनी, एवं अन्य अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर की सचिव श्रीमती मोनिका आध्या ने बताया कि दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित लोक अदालत में राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चैक अनादरण धारा 138 से संबंधित प्रकरण, बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, सिविल प्रकरण, नगर पालिका एवं विद्युत विभाग के बिल से संबंधित प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा एवं सुलह-समझौता के आधार पर किया जायेगा।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai