बायोमैट्रिक में उपस्थिति दर्ज करने को लेकर आंदोलन की चेतावनी

बायोमैट्रिक में उपस्थिति दर्ज करने को लेकर आंदोलन की चेतावनी

अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर कोतमा- कोल इंडिया की सह कंपनी एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जीवनदायनी आमाडाड ओसीपी में मजदूर संगठन ने बायोमैट्रिक में उपस्थिति दर्ज करने को लेकर एकरूपता की मांग की है अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है, भारतीय कोयला मजदूर संघ द्वारा आमाडाड ओसीपी के उपक्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र देकर अवगत कराया गया है कि मजदूरों के साथ प्रबंधन द्वारा मनमानी करने पर कोयला मजदूर आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएगा पत्र में लिखा हुआ है कि उप प्रबंधक कार्मिक द्वारा नोटिस जारी किया गया कि किसी श्रम संगठन के सहमति के बाद बायोमैट्रिक उपस्थिति इन- आउट अनिवार्य है जिस पर संगठन घोर आपत्ति दर्ज करता है कंपनी के प्रमाणित स्थाई आदेश एसईसीएल में समान रूप से लागू है तथा बीएमएस श्रम संगठन के द्वारा कंपनी स्तर पर कोल इंडिया कंपनी में ठेकेदारी मजदूरों की हाजिरी बायोमैट्रिक से लगाने का मुद्दा उठाया है जो कि लंबित है, जब तक ठेकेदार मजदूरों की हाजिरी बायोमैट्रिक से नहीं लगेगी तथा कंपनी में एक साथ बायोमैट्रिक लागू नहीं होगा तब तक बीएमएस अपने साथी श्रमिकों के साथ आपत्ति दर्ज कराकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai