वन भूमि पर लोक धन का किया जा रहा है दुरुपयोग बिना वन विभाग के अनुमति के नाली का किया जा रहा है निर्माण

वन भूमि पर लोक धन का किया जा रहा है दुरुपयोग बिना वन विभाग के अनुमति के नाली का किया जा रहा है निर्माण

अनूपपुर : कोतमा – मध्य प्रदेश सरकार लोकहित के लिए कर्ज लेकर विकास का कार्य करने के लिए तत्पर दिख रही है वहीं सरकार के जनप्रतिनिधि द्वारा लोकधन का खुलेआम लूट किया जा किए जाने का मामला सामने आया हुआ है।

पर्यावरण प्रेमी नंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि नगर पालिका पसान द्वारा लोकधन का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है जिसका फायदा जनहित में न होकर सिर्फ जनप्रतिनिधियों का व्यक्तिगत धन लाभ हो रहा है पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा हुआ है कि नगर पालिका पसान के पालिका अधिकारी के द्वारा वन भूमि पर बिना वन विभाग के अनुमति के नाली का निर्माण किया जा रहा है जिससे एक और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर वन प्राणियों की जान को जोखिम में डालकर वन भूमि पर नाली का निर्माण किया जा रहा है एक और सरकार जंगलों को बचाने के लिए तरह-तरह का प्रयास कर वृक्षारोपण कर अधिकारियों को वन अधिनियम एवं वन्य प्राणियों की रक्षा के लिए तैनात रखा है, किंतु सरकार में बैठे हुए एवं उनके प्रतिनिधियों द्वारा नियम कानून को ताक में रखकर बिना अनुमति के लोक धन का दुरुपयोग किया जा रहा है वही वनों को नाली निर्माण कर नष्ट करने का बीड़ा उठा रखा है जिस संबंध में कई बार वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा हरीश तिवारी एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया किंतु ठोस कार्यवाही के अभाव में लगातार जंगल कटे चले जा रहे हैं जिस कारण से वन्य प्राणी में त्राहि त्राहि मचा हुआ है और वन्य प्राणी शहर की ओर भाग रहे हैं पत्र में मांग किया गया है कि नगर पालिका पसान द्वारा वन भूमि पर बिना अनुमति के किए गए नाली निर्माण या अन्य कार्य की जांच कर कर नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए जिससे वनों की रक्षा व वन्य प्राणियों की रक्षा समुचित होसके।

अभी छुट्टी चल रही है कुछ बता पाना मुश्किल है कल जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

हरीश तिवारी वन परिक्षेत्राधिकारी कोतमा

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Ai / Market My Stique Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे