कार में काली फिल्म मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने की चालानी कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

कार में काली फिल्म मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने की चालानी कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

अपनी खबर 24× 7 न्यूज संवाददाता अनूपपुर।

रविवार को अनूपपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार में नियम विरुद्ध काली फिल्म पाई गई। यातयात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध चालान काटा और मौके पर ही काली फिल्म हटवाई।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाना मोटर व्हीकल एक्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। इस कार्रवाई के दौरान राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी नियमों की जानकारी दी गई।

ट्रैफिक प्रभारी ज्योति दुबे ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि काली फिल्म का प्रयोग कई बार अपराध छुपाने के लिए भी किया जाता है, जिससे पुलिस को निगरानी में बाधा आती है, अतः इसे पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai