बकहो नगर का युवक मुकेश बैगा लापता, परिजनों में चिंता का माहौल युवक को देखने पर संपर्क करें 7889893504

बकहो नगर का युवक मुकेश बैगा लापता, परिजनों में चिंता का माहौल युवक को देखने पर संपर्क करें 7889893504

 

शहडोल। थाना अमलाई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बकहो से मुकेश बैगा पुत्र बोधशरण बैगा उम्र 21 वर्ष बीते 09 सितम्बर की शाम से लापता हो गया है। परिजनों ने बताया कि मुकेश बैगा की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था।

परिजनों के अनुसार, 09 सितम्बर 2025 को शाम करीब 6:30 बजे वह घर से बिना बताए कहीं चला गया और रात तक वापस नहीं लौटा। आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों में खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 10 सितम्बर को परिजन अमलाई थाने पहुँचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुमशुदा युवक का विवरण

नाम : मुकेश बैगा,उम्र : 21 वर्ष , कद-काठी : दुबला-पतला, चेहरा : लंबा, बाल : छोटे

पहनावा : हर्ट सफेद, पैंट काना, शिक्षा : नवमी तक पढ़ा लिखा

परिजनों का कहना है कि मुकेश की दिमागी हालत कमजोर है, ऐसे में उसकी सुरक्षा को लेकर परिवार बेहद चिंतित है।

थाना अमलाई पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

अनुरोध

यदि किसी को मुकेश बैगा के बारे में कोई सूचना मिले तो कृपया तत्काल अमलाई थाना या परिजनों से संपर्क करें। मोबाइल नंबर: 7889893504

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool