कोयला मजदूर की गंभीर समस्याओं को लेकर कोयला मजदूर क्रमिक अनशन पर बैठे

कोयला मजदूर की गंभीर समस्याओं को लेकर कोयला मजदूर क्रमिक अनशन पर बैठे

अपनी खबर से अनिल गुप्ता की रिपोर्ट कोतमा

अनूपपुर / कोतमा : कोयला मजदूरों की गंभीर समस्याओं को लेकर कोयला मजदूर सभा ने 12 नवंबर को 12 सूत्रीय मांग पत्र महाप्रबंधक एस.ई.सी.एल. जमुना-कोतमा को सौंप कर अवगत कराया था कि 28 नवंबर तक कोयला मजदूरों की समस्याओं का निराकरण कर दिया जाए अन्यथा मजदूर क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे जिसको लेकर 28 नवंबर की शाम 4:30 बजे से कोयला मजदूरों ने महाप्रबंधक के द्वारा 12 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं करने पर क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं जिसमें प्रथम दिन कोयला मजदूर मुन्ना यादव एवं मेघा केवट महाप्रबंधक कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं ज्ञात रहे की 12 नवंबर को 12 सूत्रीय मांग पत्र महाप्रबंधक को सौपा गया था जिसका निराकरण न करने के कारण यूनियन नेताओं ने एकत्र होकर 28 नवंबर को महाप्रबंधक जमुना कोतमा क्षेत्र के कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया है कोयला मजदूरों का कहना है कि जब तक हमारी 12 सूत्रीय मांग का निराकरण नहीं होता हम अपना क्रमिक अनशन जारी रखेंगे बार-बार प्रबंधन द्वारा और वादा करके कोयला मजदूरों को धोखा दिया जा रहा है शीघ्र कार्यवाही की मांग प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से की गई है।

प्रबंधन को लगातार मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी प्रबंधन वादा खिलाफी कर रही है जिस कारण से मजदूर क्रमिक अनशन पर बैठने को मजबूर हैं श्रीकांत शुक्ला क्षेत्रीय अध्यक्ष एचएमएस जमुना कोतमा क्षेत्र,

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे