दो साल से फरार हत्या के मामले में फरार₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार एवं तीन अन्य को किया गिरफतार

दो साल से फरार हत्या के मामले में फरार₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार एवं तीन अन्य को किया गिरफतार

अनूपपुर : कोतमा – सुद्रेंश सिंह थाना प्रभारी ने बताया कि 23 नवंबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा से तहरीर प्राप्त हुई कि घायल विष्णु लोनी पिता स्व.रंगेलाल लोनी उम्र 19 साल निवासी सिलपुर को बेहोशी हालत में कोतमा अस्पताल इलाज हेतु लाया गया है जिसे तत्काल अनूपपुर रेफर किया गया , उक्त तहरीर की जांच दौरान घायल विष्णु लोनी की मां सरोजिनी लोनी पति स्व. रंगेलाल लोनी से पूछताछ कर कथन लिया गया जो बताई कि 22 नवंबर 2023 की 9:00 बजे रात्रि में नंदकुमार लोनी ,बादल लोनी एवं बसंत लोनी के द्वारा एक्सीडेंट की बात पर से विष्णु लोनी को लाठी से मारपीट कर चोंट पहुंचाये हैं जिस पर अपराध क्रमांक 491/23 धारा 294, 323 ,506 ,34 आईपीसी का अपराध प्राथमिक रूप से दर्ज कर विवेचना में लिया गया था दौरान विवेचना आहत विष्णु लोनी की इलाज के दौरान बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु होने पर मामले में धारा 302 आईपीसी बढ़ाई गई मामले की विवेचना दौरान नंदकुमार लोनी एवं बादल लोनी दोनों निवासी सिलपुर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है ,मामले में फरार चल रहा आरोपी बादल लोनी की लगातार पता तलाश की जा रही थी पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इसके विरुद्ध 5000/- के इनाम उद्यघोषित किए हैं , बादल लोनी पिता शंकर लोनी उम्र 28 साल निवासी सेमरा थाना बुढार जिला शहडोल को कांबिंग गस्त के दौरान आरोपी के घर ग्राम सेमरा बुढार से घर की घेराबंदी कर हिकमत अमली से दस्तयाब कर मामले में गिरफ्तार किया गया है, आरोपी को कई बार घेराबंदी किया गया किंतु कहीं से सूचना मिलने पर फरार हो जाता था, ,, कांम्बिग गस्त के दौरान 01. प्र. क्रमांक 703/23 धारा 379, 411 ,34 आईपीसी के गिरफ्तारी वारंटी देवशरण सिंह पिता लाल सिंह उम्र 35 साल निवासी ठोडहा , 02.प्रकरण क्रमांक 786/19 धारा 294 323 506 आईपीसी के वारंटी कैलाश चौधरी पिता लालमणि चौधरी उम्र 27 साल निवासी मुडधोवा एवं 03. प्रकरण क्रमांक 1879/19 धारा 294 323 325 506 34 आईपीसी के वारंटी अजय यादव पिता कोमल प्रसाद यादव उम्र 27 वर्ष निवासी देवगांव थाना भालूमाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool