मदर्स डे पर श्री दुर्गा मंदिर मडिया में विशेष आयोजन

मदर्स डे पर श्री दुर्गा मंदिर मडिया में विशेष आयोजन

 

अपनी खबर 24 * 7 से मुकेश अग्रवाल

 

अनूपपुर,। मदर्स डे के पावन अवसर पर श्री दुर्गा मंदिर मडिया में मां जगतजननी के दिव्य श्रृंगार दर्शन, भव्य महाआरती एवं 56 भोग के आयोजन के साथ भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा। इस विशेष आयोजन के अंतर्गत देवी गीतों का ऑर्केस्ट्रा भी प्रस्तुत किया जाएगा तथा भंडारे की व्यवस्था की गई है।

 

आयोजकों ने सभी बच्चों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपनी मम्मी को लेकर अनिवार्य रूप से मंदिर पहुंचें और इस भावनात्मक पर्व को आध्यात्मिक रंग दें।

 

कार्यक्रम का समय: पूजा: शाम 6:00 बजे महाआरती: शाम 7:00 बजे ऑर्केस्ट्रा (देवी गीत): शाम 7:30 बजे

यह आयोजन न केवल मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि मातृस्नेह और भक्ति का अद्वितीय संगम भी है।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool