बीजापुर कृषिक पशुओं के तस्करों पर थाना तारलागुड़ा की कार्यवाही- कब्जे से 90 पशु (गाय, बैल एवं भैंस) बरामद

बीजापुर कृषिक पशुओं के तस्करों पर थाना तारलागुड़ा की कार्यवाही- कब्जे से 90 पशु (गाय, बैल एवं भैंस) बरामद

 

छत्तीसगढ़ बीजापुर कृषिक पशुओं के तस्करों पर थाना तारलागुड़ा की कार्यवाही- कब्जे से 90 पशु (गाय, बैल एवं भैंस) बरामद तेलंगाना राज्य के तस्करों द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम केसईगुड़ा- वंगापल्ली-अन्नाराम- कोत्तुर पहाड़ी जंगल रास्ते से कृषिक पशुओं को हांककर मुलगू, तेलंगाना की ओर ले जाते हुए पकड़ा गया कब्जे से छुड़ाए गये 90 मवेशियों को सुरक्षार्थ ग्राम पंचायत तारलागुड़ा सरपंच एवं सचिव के सुपुर्द किया गया थाना तारलागुड़ा में कृषिक पशु तस्करों के विरूद्ध छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रुरता अधिनियम 1960 के तहत् कार्यवाही की गई है थाना तारलागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत मुखबीर सूचना पर कि मवेशी तस्करों के द्वारा ग्राम केसईगुड़ा- वंगापल्ली- अन्नाराम- कोत्तुर पहाड़ी- जंगल रास्ते से होते हुए कृषिक पशुओं को हांककर मुलगु, तेलंगाना राज्य की ओर ले जाया जा रहा है मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर थाना बल द्वारा ग्राम कोत्तुर बाजार स्थल के पास रास्ते से पशुओं को हांककर ले जाते हुए मवेशी तस्करों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम सुरेश पिता श्री स्वामी हटकर उम्र 27 वर्ष जाति बंजारा निवासी रेडडीपल्ली, थाना महामुत्ताराम जिला भुपालपल्ली तेलंगाना स्वामी हटकर पिता लिंगा उम्र 60 वर्ष जाति बंजारा, निवासी रेडडीपल्ली, थाना महामुत्ताराम जिला भुपालपल्ली तेलंगाना पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास पशु स्वामित्व के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में 90 नग कृषक पशु (गाय, बैल, भैंस) बरामद किए गए जिला बीजापुर पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय गौवंश तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर बीते एक माह में गौवंश तस्करों के विरूद्ध की गईं कार्यवाही थाना मद्देड़, दिनांक 21/07/2025 को 07 गौवंश तस्करों को गिरफ्तार किया गया एवं कब्जे से 83 नग कृषक पशु मुक्त कराये गये वही थाना तारलागुड़ा, दिनांक 22/07/2025 को 03 गौवंश तस्करों को गिरफ्तार किया गया एवं कब्जे से 16 नग कृषक पशु मुक्त कराये गये इन कार्यवाहियों के माध्यम से अब तक कुल 12 कृषिक पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा 189 नग कृषिक पशु को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गया। सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, जिससे कृषक पशुओं की अवैध परिवहन एवं तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया गया। बरामद मवेशियों को सुरक्षार्थ सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत तारलागुड़ा के सुपुर्द किया गया

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai