जिला चिकित्सालय में मेकल क्लब द्वारा 150 से अधिक कंबलों का वितरण
मध्यप्रदेश अनूपपुर कड़ाके की ठंड में जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को राहत देने की सराहनीय पहल मेकल क्लब द्वारा की गई मंगलवार को क्लब के सदस्यों ने अस्पताल में दूर-दराज से आए मरीजों के लिए ठंड बचाव हेतु 150 से अधिक कंबलों का वितरण किया इस अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (कुटीर एवं ग्राम उद्योग – स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली मौजूद रहे। मंत्री एवं कलेक्टर द्वारा मेकल क्लब के इस सामाजिक कार्य की भूरि-भूरि सराहना की गई। क्लब सदस्यों ने बताया कि जिले में अत्यधिक ठंड पड़ रही है ऐसे में कई मरीज बिना कंबल अस्पताल पहुंचते हैं या ठंड से राहत के लिए उन्हें कष्ट उठाना पड़ता है। इसी को देखते हुए क्लब ने यह निर्णय लिया कि किसी भी मरीज को ठंड के कारण समस्या न हो और उन्हें घर से कंबल लाने की बाध्यता भी न रहे। कार्यक्रम में कंबल वितरण के दौरान डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ मेकल क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे











