जनकपुर हरचोक में अवैध रेत उत्खनन का वीडियो कांग्रेस पार्टी पूर्व सीएम भूपेश ने किया पोस्ट

हरचोक में अवैध रेत उत्खनन का वीडियो कांग्रेस पार्टी पूर्व सीएम भूपेश ने किया पोस्ट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन का वीडियो पोस्ट कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है पूर्व मुख्यमंत्री ने जिस नदी का वीडियो पोस्ट किया है वह नदी इसलिए खास है कि उसी नदी को पार कर प्रभु श्री राम ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में बता दे कि प्रदेश की प्रथम विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत विधानसभा के भरतपुर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सीतामढ़ी हरचोका के पास छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की सीमा पर मवई नदी है। वनवास के दौरान प्रभु श्री राम माता सीता और भगवान लक्ष्मण ने इसी नदी को पार कर छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर हरचोका में कुछ दिन बिताए थे। इसे रामवनगमन के नाम से भी जाना जाता है सीतामढ़ी हरचोका के पास स्थित मवई नदी में फिर शुरू हुआ रेत उत्खनन पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में इसी नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन का वीडियो पोस्ट कर लिखा “हे राम” राम के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाली भाजपा ने उस ही नदी से रेत उत्खनन शुरू करवा दिया जिस नदी को पार कर प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ प्रवेश किया था सीतामढ़ी हरचोका में अवैध रेत उत्खनन बीते साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान भरतपुर सोनहत विधानसभा से प्रत्याशी और अब विधायक रेणुका सिंह ने रेत का उत्खनन नहीं होने की बात खुले मंच से ग्रामीणों के बीच कही थी रेणुका सिंह ने कहा था कि, जनता जो बोलेगी वही रेणुका सिंह करेगी, जनता बोलेगी रेत खनन रोक दो तो रेत ले जाने वाले वही अपनी गाड़ी खड़ी कर देंगे। किसी के माई के लाल में इतना दम नहीं होगा जो जनता के भावनाओ के विरोध में काम करेगा सारे रेत माफियाओं के काम रोक दिया जाएगा

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Ai / Market My Stique Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे