पत्रकार भवन एमसीबी मे ओबीसी वर्ग के लिए अब होगी आरक्षण की लड़ाई

पत्रकार भवन एमसीबी मे ओबीसी वर्ग के लिए अब होगी आरक्षण की लड़ाई

 

अविनाश दुबे

छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ जिले के ओबीसी वर्ग के लोगो ने एकजुट होकर पत्रकार भवन में कहा कि ओबीसी वर्ग के लिए अब आरक्षण की लड़ाई लड़ी जाएगी, वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमे ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा रामनरेश पटेल ने कहा कि ओबीसी का आरक्षण विलोपित किया गया है जिससे हम सब आक्रोशित है, सरकार हमारा आरक्षण बहाल करे सभी ने प्रेसवार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजा एवम् बस्तर संभाग के सभी जिलों में पाँचवी अनुसूची लागू है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 129 (ड.) के तहत ST वर्ग के लिए सरपंच या अध्यक्ष के समस्त पद ST वर्ग के सदस्यों के लिए आरक्षित रहेंगे, ST वर्ग के लिए आरक्षण स्थानों की कुल संख्या से आधे से कम नहीं होगा. परंतु इसी धारा के उपधारा (03) में स्पष्ट प्रावधान है कि अधिसूचित क्षेत्रों के पंचायतों में भी OBC वर्ग के लिए आरक्षण रहेगा लेकिन ST/SC एवम् OBC का कुल मिला कर आरक्षण 75% से अधिक नहीं होगा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश 2024 में उपरोक्त मूल अधिनियम की धारा 129 (ड.) की उपधारा (03) को लोप कर दिया गया है, जिसके कारण अधिसूचित क्षेत्रों में भी OBC वर्ग को मिलने वाली आरक्षण की पात्रता समाप्त (शून्य) हो गई है। इस प्रकार इन क्षेत्रों में निवासरत हम OBC वर्ग के मौलिक अधिकारों का हनन कर हमारे साथ घोर अन्याय एवम् छल किया गया है बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा है कि हम सभी OBC वर्ग के लोग मांग करते हैं कि OBC वर्गों को नगरीय निकायों एवं पंचायत मे मिलने वाले आरक्षण को बहाल करे इस अवसर पर रामनरेश पटेल,ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विष्णु दास, हँसनारायण सिंह, रमेश यादव, मनोज चक्रधारी, दिलीप पंत, राम बसंत, गोपी राय, नसीम अंसारी, मो. ऱहमतुल्ला. सहित काफी संख्या में ओबीसी वर्ग के पधाधिकारी उपस्थित थे।

Apni Khabar24x7
Author: Apni Khabar24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Buzz4 Ai

छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेंद्रगढ़ आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं जोरो-शोरों तैयारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे